17 मई 2015 - 14:18
 परमाणु समझौता ईरान की संसद में पारित होना चाहिए

ईरान के एक वरिष्ठ सांसद ने कहा है कि ईरान तथा गुट पांच धन एक के बीच होने वाले संभावित समग्र समझौते को संसद में पारित होना चाहिए।

ईरान के एक वरिष्ठ सांसद ने कहा है कि ईरान तथा गुट पांच धन एक के बीच होने वाले संभावित समग्र समझौते को संसद में पारित होना चाहिए।
संसद में विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अलाउद्दीन बोरोजर्दी ने तेहरान में कहा कि यदि ईरान और गुट पांच धन एक के बीच समझौता हो जाता है तो उसे संसद में भी पारित होना चाहिए क्योंकि यह विषय समझौते की सभी छोटी-बड़ी बातों का भाग है। उन्होंने कहा कि इस समय संसद के सुरक्षा आयोग में जो बात कार्यसूचि में है वह ईरान की परमाणु उपलब्धियों की सुरक्षा पर कटिबद्धता है। अलाउद्दीन बोरोजर्दी ने पश्चिमी देशों की ओर से ईरान के सैन्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण को अनिवार्य करने के दावों पर कहा कि देश के सैनिक प्रतिष्ठान, निरीक्षण से अलग रहेंगे।
अलाउद्दीन बोरोजर्दी ने इसी प्रकार अमरीका की ओर से किये गए उल्लंघनों के बारे में कहा कि खेद की बात है कि लूसान में फ़ोर्दो प्रतिष्ठान के बारे में होने वाले समझौते के बाद अमरीका ने सैन्ट्रीफ़्यूज मशीनों की संख्या के बारे में सहमति का उल्लंघन किया और इस बारे में अफ़वाहें फैलाईं जबकि दोनों पक्ष इस विषय पर सहमत हो चुके है। ईरान की संसद में विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के प्रमुख ने इसी प्रकार तेहरान की ओर से यमनवासियों के लिए राहत सामग्री ले जाने वाले समुद्री जहाज़ के निरीक्षण पर आधारित सऊदी समर्थक देशों के अधिकारियों की बयान के बारे में कहा कि किसी को भी नेजात नामक जहाज़ के निरीक्षण की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि यमन के बारे में संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिनिधि ने भी इसी बात पर बल दिया है।
अलाउद्दीन बोरोजर्दी ने बल देकर कहा कि ईरान और संयुक्त राष्ट्रसंघ के बीच इस बात पर सहमति हुई है कि नेजात नामक जहाज़, यमन के पश्चिम में स्थित हुदैदा बंदरगाह पर लंगर डालेगा। उन्होंने कहा कि इस संबन्ध में संयुक्त राष्ट्रसंघ को अपनी निक्षपक्षता एवं स्वाधीनता की रक्षा करनी चाहिए।